Skip to content

Punjab News: देह व्यापार के आरोप में पकड़ी महिला पुलिस गिरफ्त से भागी, मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: बीते दिनों पुलिस (Punjab Police) द्वारा पकड़ी गई देह व्यापार के आरोप में एक महिला पुलिस गिरफ्त से भागने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक देह व्यापार में पकड़ी गई एक महिला पुलिस की गिरफ्त से भाग गई है। महिला का नाम परमजीत कौर बताया जा रहा है जिसको 6 महिलाओं सहित देह व्यापारी के आरोप में पकड़ा था।

पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर भागी

बताया जा रहा है कि परमजीत कौर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के दौरान बाथरूम का बहाना बनाकर पुलिस मुलाजिम के धक्का देकर फरार हो गई। उसको पकड़ने के लिए पुलिस मुलाजिम उसके पीछे भागे मगर भीड़ का फायदा उठाते वह भाग गई।

पुलिस कर्मचारी के साथ गई थी बाथरूम

पुलिस सभी महिलाओं को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई थी। डॉक्टर ने महिलाओं को यू.पी.टी. टैस्ट करवाने के लिए कहा था। आरोपी परमजीत कौर टेस्ट के लिए महिला पुलिस कर्मचारी के साथ बाथरूम गई थी।

जहां पर उसने महिला पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकली। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने कांस्टेबल जसप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Watch on Daily Samvad