Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार दो दिन बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 16 मार्च तक पंजाब के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, चार दिनों तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस अवधि के दौरान, दिन के तापमान में गिरावट होगी जबकि रात के तापमान में वृद्धि होगी।

वहीं दूसरी तरफ मौसम खराब होने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस समय गेहूं में दाना आना शुरू हो गया है। अगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Watch on Daily Samvad