Skip to content

Aaj ka Panchang: हनुमान जन्मोत्सव और पूर्णिमा आज, बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 12 April 2025: आज 12 अप्रैल 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) मनाई जा रही है। साथ ही आज हनुमान जन्मोत्सव भी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।

Lord Hanuman
Lord Hanuman

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 12 April 2025)

ऐसी मान्यता है कि प्रभु की पूजा करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही जीवन खुशहाल होता है। पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2025) के दिन कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 45 मिनट पर
  • चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
  • चंद्रास्त- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर
  • वार - शनिवार
  • ऋतु - वसंत
Lord Hanuman
Lord Hanuman

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 14 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 06 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक
  • चन्द्र राशि- कन्या

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
Lord Hanuman
Lord Hanuman

उत्तम ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबलम

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

Watch on Daily Samvad