Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज कामदा एकादशी, साधक भगवान विष्णु की करें पूजा-पाठ

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 8 April 2025: आज 08 अप्रैल 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का दिन है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (8 April 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, तो आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) और जानते हैं आज के राहुकाल और अन्य मुहूर्त के विषय में।

Lord Vishnu
Lord Vishnu

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 April 2025)

पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - वसंत

चन्द्र राशि - कर्क

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट पर

चन्द्रोदय - रात 02 बजकर 45 मिनट पर

चन्द्रास्त - सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 18 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक

रवि योग - सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

अशुभ समय

राहु काल - दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक।

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।