Skip to content

Crime News: पंजाब में धार्मिक स्थान पर इतने साल के मासूम से कुकर्म, स्थानीय लोगों में भारी रोष

Crime News: पंजाब में धार्मिक स्थान पर इतने साल के मासूम से कुकर्म, स्थानीय लोगों में भारी रोष
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Crime News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी शारीरिक शोषण का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के एक धार्मिक स्थान में एक लड़के से कुकर्म किया गया है। मामला अमृतसर के अंतर्गत आने वाले भिंडीसैदां के गांव गल्लारगढ़ के एक धार्मिक स्थान का बताया जा रहा है।

गुरुद्वारा में गया था माथा टेकने

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक धार्मिक स्थान में माथा टेकने के लिए गया था इसके बाद जब वह घर आया तो उसने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। जब वह शौचालय गया तो उसकी मां ने देखा कि उसके गुदा से खून बह रहा था।

जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने रोते हुए बताया कि राजा सिंह नाम का व्यक्ति उसे जबरन अंदर एक कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद तुरंत परिजनों ने लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आरोपी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जसबीर सिंह के कहने पर ही यह अपराध किया गया है। जिसके चलते जसबीर सिंह का नाम भी एफआईआर में जोड़ दिया गया है। वहीं घटना के बाद गांव के लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है।

Watch on Daily Samvad