Skip to content

ED Raid: पंजाब में इस आप विधायक के ठिकानों पर ED की Raid; की जा रही पूछताछ, मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोहाली। ED Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आप विधायक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक कुलवंत सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। ईडी की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही है।

ईडी की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के घर पर पहुंचीं। बता दे कि जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है।

पीएसीएल में हुए घोटाले से जुड़ी रेड

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए घोटाले से जुड़ी है। आरोप है पीएसीएल के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था।

इसके बाद इन पैसों को नकद में निकालकर पीएसीएल के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

Watch on Daily Samvad