Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Firing In Punjab: पंजाब में शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद लुधियाना Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं में एक शादी के दौरान गोलीबारी हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये घटना जगराओं के गांव मलक की बताई जा रही है यहां जागो समारोह में गोलीबारी की गई है।

डीजे की आवाज में दब गई गोली की आवाज

इस दौरान वहां गोली चली लेकिन डीजे की आवाज में गोली चलने की आवाज भी दब गई। तभी लोगों को घटना के बारे में तब पता चला जब व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद लोगों द्वारा उसको अस्पताल ले जाया गया यहां उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतक की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई है जिसकी उम्र 52 वर्षीय बताई जा रही है जोकि सुनार का काम करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि मृतक को करीब 6 महीने पहले धमकी भी मिली थी।

Watch on Daily Samvad