Skip to content

Gold-Silver Price: एक लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी भी हुई महंगी; लोगों ने थामी सांसे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अमेरिका ( America ) और चीन (China) के टैरिफ वॉर के बीच सोने के दाम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,330 बढ़कर ₹1 लाख पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,670 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹342 गिरकर ₹95,900 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,242 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। [caption id="attachment_6281" align="alignnone" width="800"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,500 रुपए है। वहीं मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है। इसके साथ 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,838 रुपए बढ़कर 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,883 रुपए बढ़कर 95,900 रुपए पर पहुंच गया है।

Watch on Daily Samvad