Skip to content

Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका, 1 लाख के करीब पहुंची कीमत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि सोने के दाम ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹628 बढ़कर ₹95,207 पर पहुंच गया है। बता दे कि इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।

चांदी की कीमत आज ₹95,639 प्रति किलो

वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹936 गिरकर ₹95,639 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं।

Watch on Daily Samvad