Skip to content

Jalandhar News: जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, मशहूर पिज्जा समेत 7 दुकानें सील, देखें तस्वीरें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) की सख्ती पर शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण पर कार्रवाई जारी है। जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) हलके में 7 दुकानों को फिर से सील कर दिया गया। इन दुकानों के मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर कैंट हलके में तैनात तेज तर्रार महिला इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 दुकानों को फिर से सील कर दिया।

जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मिट्ठापुर चौक के पास अवैध दुकानें

जानकारी के मुताबिक मिट्ठापुर चौक के पास अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थीं। जिसकी शिकायत कमिश्नर से की गई थी। कमिश्नर ने इन दुकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश और उनकी टीम ने मौके पर जाकर सभी दुकानों को फिर से सील कर दिया है।

जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले सभी निर्माण मालिकों को नगर निगम नोटिस भेज रहा है।

जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Watch on Daily Samvad