Skip to content

Jalandhar News: कांग्रेसी विधायक के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Jalandhar News: कांग्रेसी विधायक के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।

दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह उक्त कंपनी के मालिक हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं।

बता दे कि ये कार्रवाई भारत के बाहर विदेशी मुद्रा रखने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत की गई है। ईडी की जांच से पता चला है कि कुल जीडीआर प्राप्ति में से राणा शुगर्स लिमिटेड ने पूरी जीडीआर आय भारत में वापस नहीं लाई। जिससे शूगर मिल ने FEMA 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए भारत के बाहर 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (22.02 करोड़) की जीडीआर आय रखी।

आरबीआई को नहीं दी गई जानकारी

इसी मामले में राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्र प्रताप से भी 2018 में ईडी ने पूछताछ की थी। इस मामले में जीडीआर को नजरअंदाज किया गया है। मामले में ईडी द्वारा आगे भी जांच की जा रही है।

Watch on Daily Samvad