Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में MLA के खिलाफ FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Bhogpur CNG Plant Controversy- पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के जालंधर में एक विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा नगर कौंसिल के प्रधान समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में 6 दिन पहले यानी बुधवार को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर कौसिंल के प्रधान सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। [caption id="attachment_29738" align="aligncenter" width="800"] sukhwinder singh kotli MLA sukhwinder singh kotli MLA[/caption]

विधायक कोटली की अगुवाई में हाईवे जाम किया था

आपको बता दें कि बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली की अध्यक्षता में हाईवे जाम कर दिया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हाईवे बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

एनएचएआई की शिकायत पर FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है। जसवंत सिंह एनएचएआई के साइट इंजीनियर हैं। जसवंत के पास पठानकोट चौक से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुपरवाइज है। [caption id="attachment_29739" align="aligncenter" width="800"] हाईवे किया था जाम हाईवे किया था जाम[/caption] केस में पुलिस ने आदमपुर हलके से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया है।

टी-पॉइंट से हाईवे जाम से परेशानी

एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा- धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा। बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है। जिसके बाद उन पर ये एक्शन लिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=sR0QrYp3Fmo&t=40s

Watch on Daily Samvad