Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के आर्कीटैक्ट और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के लिए जारी हुआ सख्त आदेश

Jalandhar News: जालंधर के आर्कीटैक्ट और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के लिए जारी हुआ सख्त आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) द्वारा करप्शन के खिलाफ जारी जंग के दौरान जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अधिकारियों ने बैठक करते हुए अपने कर्मचारियों और आर्कीटैक्ट को हिदायत दी है कि किसी भी व्यक्ति से सरकारी फीस के अलावा अन्य तरह से लेनदेन किया तो बड़ी कार्ऱवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह ने आज बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के आर्कीटैक्ट के साथ मीटिंग की। राकेश सिंह ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति से सरकारी फीस के अलावा कोई अन्य लेनदेन किया गया तो उस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_24076" align="aligncenter" width="800"] MCJ Jalandhar and CM Bhagwant Mann MCJ Jalandhar and CM Bhagwant Mann[/caption]

आर्कीटैक्ट के खिलाफ एक्शन होगा

एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह ने आर्कीटैक्ट को भी हिदायत जारी की है। उन्होंने आर्कीटैक्ट से मीटिंग करते हुए कहा कि बिल्डिंग से संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के नाम पर कोई आर्कीटैक्ट कोई लेनदेन करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अफसरों को भी हिदायत जारी

एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि बिल्डिंग ब्रांच से कोई भी शिकायत है तो सीधे उनसे कर सकता है। आपको बता दें कि पिछले दिनों फगवाड़ा नगर निगम के एटीपी और आर्कीटैक्ट को विजीलैंस ने पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आर्कीटैक्ट और अफसरों पर सख्ती की गई है।

Watch on Daily Samvad