Jalandhar News: भगवान श्री परशुराम जी ने अन्याय, अत्याचार और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी: मोहिंदर भगत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: श्री परशुराम भवन बस्ती गुजा जालंधर में श्री ब्राह्मण सभा द्वारा, भगवान परशुराम जयंती बड़ी श्रद्धा से मनाई गई। इस समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत ने सभी को भगवान श्री परशुराम (Lord Shri Parshuram Ji) जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, आज समय आ गया है कि हम भी उसी प्रकार समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ें।