Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में अवैध कालोनी के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानों और कोठियों को भी नोटिस जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज बस्तियात इलाके के अवतार नगर (Avatar Nagar) में अवैध कालोनी और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दुकान और मकान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्माण काम रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज अवतार नगर में 2 एकड़ जमीन में काटी गई अवैध कालोनी का काम रोक दिया है।

Avatar Nagar Illegal Shops Notice
Avatar Nagar Illegal Shops Notice

चार दुकानों को नोटिस जारी

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार और टीम ने उक्त अवैध कालोनी में बनी चार दुकानों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अवतार नगर में ही ग्राउंड पर दुकानों और तीन मंजिल रिहायशी निर्माण को भी नोटिस जारी किया गया है।

Avatar Nagar Illegal Shops

आपको बता दें कि मेयर और कमिश्नर की सख्ती के बाद शहर में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मुहिम छेड़ रखी है।

Watch on Daily Samvad