Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में लाडोवाली रोड और माडल टाउन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर आज नगर निगम की टीम ने अलग अलग इलाकों में कार्रवाई की। माडल टाउन के माल रोड पर अवैध रूप से लगाए गए गेट पर डिच चली, जबकि लाडोवाली रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को सील कर दिया गया।

Ladowali Road Illegal Shopes
Ladowali Road Illegal Shopes

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) में नगर निगम की सख्ती जारी है। एटीपी सुखप्रीत कौर की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने लाडोवाली रोड पर बन रही अवैध दुकानों को सील कर दिया गया। इसे लेकर नगर निगम ने पहले ही नोटिस जारी किया था।

Mall Road Model Town News
Mall Road Model Town News

माडल टाउन में गेट ढहाया

इसके अलावा इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की टीम ने आज माडल टाउन में माल रोड पर एक्शन किया। यहां पूर्व मंत्री अवतार हैनरी की कोठी के सामने गेट लगाए जाने की शिकायत हुई थी। इसके बाद निगम टीम ने कार्ऱवाई करते हुए गेट को तोड़ दिया।

Watch on Daily Samvad