Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के बिल्डर्स बंटी बाजवा की 3 अवैध दुकानों समेत मिट्ठापुर इलाके में 10 दुकानें सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने शहर के बिल्डर्स बंटी बाजवा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अवैध रूप से दुकाने बनाने का काम करने वाले बंटी बाजवा के खिलाफ एक्शन लेते हुए निगम टीम ने इसकी कई दुकानें सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

नगर निगम जालंधर (Jalandhar) के अफसरों ने बताया कि बंटी बाजवा की अवैध बनी दुकानों को पहले भी सील किया गया था। लेकिन बाजवा ने सील तोड़ कर दुकाने खोल ली थी, इसके बाद नगर निगम ने बंटी बाजवा की तीनों दुकानों फिर से सील कर दिया। निगम अफसर ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा सील तोड़ी तो बंटी बाजवा पर एफआईआर दर्ज होगी।

illegal shops Seal in Jalandhar
illegal shops Seal in Jalandhar

हरप्रीत कौर की टीम ने की कार्रवाई

नगर निगम की तेज तर्रार इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर और उनकी टीम ने रात में बड़ी कार्रवाई की। मिठापुर इलाके में डीलर्स बंटी बाजवा ने अवैध रूप से कई दुकानें बनाई है, जिसे नगर निगम ने नोटिस भेजा था। इसके बाद बाजवा की कई दुकानें सील की गई थी, लेकिन दुकानों को सील टूट गई, जिससे निगम टीम ने फिर कार्रवाई की।

illegal shops Seal in Jalandhar
illegal shops Seal in Jalandhar

इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश कुमार और उनकी टीम ने बताया कि बंटी बाजवा ने अवैध रूप से मिट्ठापुर रोड पर मुल्तानी प्रापर्टीज के सामने अवैध रूप से दुकाने बनाई थी, जिसे नोटिस भेजा गया और सील कर दिया गया। लेकिन इसकी सील टूट गई, जिससे इन दुकानों को फिर से सील की गई है।

illegal shops Seal in Jalandhar
illegal shops Seal in Jalandhar

मिट्ठापुर इलाके में बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा सुदामा विहार एक्सटेंशन, गोल मार्केट में 7 दुकाने सील की गई हैं। इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने कहा है कि अवैध निर्माण के खिलाफ ये कार्ऱवाई जारी रहेगी। आपको बता दें कि मिट्ठापुर इलाके में बंटी बाजवा कई दुकानों और कोठियों को बनाने का काम करता है।

illegal shops Seal in Jalandhar
illegal shops Seal in Jalandhar

सूत्र बता रहे हैं कि इसमें से ज्यादा अवैध होती है, जिनका न तो कोई नक्शा पास होता है और न ही किसी तरह की कोई एनओसी होती है। जिस पर निगम अफसरों ने लोगों से अपील की है कि दुकान और मकान खरीदते समय नगर निगम से नक्शा और एनओसी जरूर चेक कर लें, किसी डीलर्स के बातों में मत फंसे।

Watch on Daily Samvad