डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) ने आज अवैध निर्माणों पर फिर से कार्रवाई की। इस दौरान एक शराब ठेका और एक दुकान को सील कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम टीम ने दुकानों में ताला लगा दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा और एटीपी व इंस्पैक्टर की टीम लगातार अवैध निर्माणों पर एक्शन ले रही है। इसी क्रम में आज दो निर्माणों को सील किया गया। [caption id="attachment_29342" align="aligncenter" width="800"]
जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेका और चिकन की दुकान को किया सील[/caption]
सुभाना रोड पर ठेका सील
जानकारी के मुताबिक इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश और टीम ने सुभाना रोड पर अवैध दुकान में खुले शराब के ठेके को सील कर दिया। इंस्पैक्टर के मुताबिक सुभाना रोड पर रेलवे क्रासिंग के अवैध बने इस निर्माण को पहले से ही नोटिस जारी किया गया था। [caption id="attachment_29341" align="aligncenter" width="800"]
जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेका और चिकन की दुकान को किया सील[/caption]