Punjab News: पंजाब में हथियार तस्करी गिरोह का भांड़ाफोड़, 5 अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) में पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर (Amritsar) की टीम ने हथियार तस्करी गिरोह के मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है।
https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1914505589159342384
वहीं आरोपी से पुलिस ने कुल 5 अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई है। गुरी वह गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों वर्तमान में USA में रह रहे हैं। जो इस नेटवर्क के प्रमुख संचालक हैं।