Skip to content

Punjab News: विधानसभा स्पीकर ने विभिन्न स्कूलों में 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab News: विधानसभा स्पीकर ने विभिन्न स्कूलों में 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) सरकार ने राज्य के शैक्षणिक ढांचे को और मजबूत करने व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में बीते तीन वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने डॉ. चंदा सिंह मारवाह सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, कोटकपूरा में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और शहरवासियों को संबोधित करते हुए दी।

संधवां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण प्रगति हेतु अनेक विकास परियोजनाएं युद्धस्तर पर चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इन क्षेत्रों को युद्धस्तर पर उन्नत करने के लिए बजट का बड़ा हिस्सा खर्च किया जा रहा है।

Watch on Daily Samvad