Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने सरना में पार्क के निर्माण कार्यों की शुरुआत

Daily Samvad
2 Min Read
Cabinet Minister Kataruchak started the construction work of the park
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट। Punjab News: कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज विधानसभा क्षेत्र भोआ में, गांव सरना में, 54 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले एक पार्क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने 2.15 करोड़ रुपये की लागत वाली पठानकोट – माधोपुर सड़क का नींव पत्थर भी रखा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उल्लेखनीय है कि श्री लाल चंद कटारूचक्क (Lal Chand Kataruchakk) के नेक प्रयासों से सरना के लोगों को एक सुंदर पार्क मिलेगा और खानपुर के निवासियों सहित दर्जनों अन्य गांवों के लोगों को लगभग 10 सालों बाद एक नई सड़क का तोहफा मिलेगा। सरना में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्क में 6 फीट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और योग के लिए सुसज्जित स्थान के अलावा डिजिटल गेट, म्यूजिक सिस्टम और सुंदर फूल होंगे।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

ये रहे मौजूद

इस संबंधी और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार तरक्की की नई ऊँचाइयों को छू रही है। श्री कटारूचक्क ने यह भी बताया कि पठानकोट को लाइब्रेरी से अलावा 6 स्टेडियम भी मिलेंगे, जिससे खेलों के साथ-साथ अकादमिक क्षेत्र भी और प्रफुल्लित होगा।

इस अवसर पर अन्य लोगों में हिंदू कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतीश महिंद्रू, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और क्षेत्र इंचार्ज अमित मंटू, जिला प्रधान बी.सी. विंग नरेश कुमार, ब्लॉक प्रधान सोहन लाल और बरजिंदर कौर के अलावा मार्केट कमेटी पठानकोट के चेयरमैन विकास सेनी भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *