Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का औचक निरीक्षण, पंजाब रोडवेज इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का औचक निरीक्षण, पंजाब रोडवेज इंस्पेक्टर को किया निलंबित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जंडियाला गुरु। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने गत शाम जंडियाला गुरु में बस स्टैंड पर अप्रत्याशित रूप से जांच की और सरकार द्वारा तैनात पंजाब रोडवेज इंस्पैक्टर राजिंदर सिंह अनुपस्थित पाए गए तो उन्हें लापरवाही के आरोप के तहत निलंबित (Suspend) कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब रोडवेज अमृतसर-1 के महाप्रबंधक द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेशों के अनुसार, राजिंदर सिंह नंबर कंपनी: 462 पंजाब रोडवेज अमृतसर 1 जिनकी ड्यूटी जी.टी. रोड जंडियाला गुरु में लगाई गई थी और वह मौके से अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें पंजाब सिविल सेवा (दंड और अपील) अधिनियम, 1970 के नियम 4 (1) के तहत तुरंत सेवा से निलंबित कर दिया गया।

Cabinet Minister ETO suspended the inspector of Punjab Roadways
Cabinet Minister ETO suspended the inspector of Punjab Roadways

असुविधा का सामना न करना पड़े

कैबिनेट मंत्री ETO जब पंजाब रोडवेज के जंडियाला गुरु जी.टी. रोड पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में यात्री खड़े होकर परेशान हो रहे थे और उन्होंने यात्रियों की परेशानी सुनीं और खुद ही बसें रुकवाकर यात्रियों को बैठाया।

उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जंडियाला गुरु बस स्टैंड से कोई भी बस यात्रियों को लिए बिना न जाए या मनमाने ढंग से अपना रूट न बदलें ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एस.एस. बोर्ड सदस्य नरेश पाठक, जगरूप सिंह रूबी, सुनैना रंधावा आदि उपस्थित थे।

Watch on Daily Samvad