Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री ने धान की खेती संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए 'किसान मिलनी' करवाने की दी मंज़ूरी

Punjab News: मुख्यमंत्री ने धान की खेती संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए 'किसान मिलनी' करवाने की दी मंज़ूरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एक मिसाल पहल के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान की खेती को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को कम पानी की खपत वाली तकनीकों के जरिए धान की बुआई करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाएगा कि अक्टूबर में धान बेचते समय अधिक नमी के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने धान की बुआई जल्दी करवाने का निर्णय लिया है, जो कि पहली जून से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य को जोनों में बांटकर धान की बुआई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए पंजाब सरकार आवश्यक प्रबंध और योजनाबंदी कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की बुआई को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए राज्य को जोनों में विभाजित किया जाएगा।

Watch on Daily Samvad