Skip to content

Punjab News: बंपर फसल होने के कारण 124 लाख मीट्रिक टन का केंद्रीय पूल का लक्ष्य आसानी से पूरा करेगा पंजाब

Punjab News: बंपर फसल होने के कारण 124 लाख मीट्रिक टन का केंद्रीय पूल का लक्ष्य आसानी से पूरा करेगा पंजाब
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के खाद्य और आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Lal Chand Kataruchak) ने आज यहां कहा कि पंजाब में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है, जिससे केंद्रीय पूल का 124 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज खरड़ मंडी में गेहूं के खरीद सीजन का जायजा लेने पहुंचे खाद्य और आपूर्ति मंत्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि अब तक मंडियों में 4.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से 3.22 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 151 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।

लिफ्टिंग में कोई ढिलाई नहीं

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की हिदायतों के अनुसार, जहां अदायगी खरीद होने के 24 घंटों में की जा रही है, वहीं लिफ्टिंग में भी कोई ढिलाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि उन्हें मंडियों के दौरों के दौरान फिलहाल कोई मुश्किल सामने नहीं आई।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री के अनुसार यदि मौसम इसी तरह साथ देता रहा तो इस बार गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार/ दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तरपालों और क्रेटों के समुचित प्रबंध करके रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

31 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का विस्तार

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 31 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 15 लाख मीट्रिक टन अगले दिनों में सीधे तौर पर ही केंद्रीय द्वारा उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भंडारण क्षमता में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के आदेशों के अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रहे खरीद कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त हिदायतें की गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न आए और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Watch on Daily Samvad