Punjab News: पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली डीएसपी, वर्दी में सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना (
Ludhiana
) में पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी (Fake DSP) को गिरफ्तार किया है। उक्त जालसाज खुद को लोगों के सामने असली डीएसपी के तौर पर पेश करता था। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम (Instagram) और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी अपलोड कर रखी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एएसआई रोशन लाल बाबा थान सिंह चौक के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी करणबीर सिंह (Karanbir Singh) नकली पुलिस वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा है।