Skip to content

Punjab News: आर.टी.ए. दफ्तर में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, विजिलेंस ने 5 जीपों को किया बरामद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद बठिंडा Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau Punjab) की बठिंडा रेंज ने आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा की अचानक चेकिंग के दौरान अनफिट गाड़ियों को जाली दस्तावेजों के आधार पर पंजीकृत करके आम जनता को महंगे दामों पर बेचने के मामले का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस मामले में आरोपी नवीन कुमार, निवासी एन.एफ.एल. कॉलोनी बठिंडा और इंद्रजीत सिंह, निवासी धोबियाणा रोड, बठिंडा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कबाड़ गाड़ियों को मॉडिफाई करने वाले नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

अनुमति के बिना इस्तेमाल किया

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दफ्तर की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पिछले दिनों 1993 और 1996 मॉडल की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की 5 कंडम जीपों/गाड़ियों के लिए गुजरात राज्य से एन.ओ.सी. जारी करवाई थी, जबकि ये गाड़ियां बठिंडा पहुंची ही नहीं हैं। उक्त व्यक्तियों ने कबाड़ में से 5 गाड़ियां खरीदकर आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके इन कंडम गाड़ियों के लिए गुजरात से एन.ओ.सी. बनवाई और इनके आधार पर राजेश टुटेजा नामक व्यक्ति के साथ किराया-नामा लिखकर उसका पता उसकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया।

5 जीपों को बरामद किया

इसके बाद आरोपियों ने कबाड़ वाली गाड़ियों को नागपाल बॉडी मेकर, सिरसा रोड, डबवाली से मॉडिफाई करवाया और जाली दस्तावेजों के आधार पर आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा में पंजीकृत करके भोले-भाले लोगों को ऊंची कीमत पर बेचकर ठगी की है। विजीलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने नागपाल बॉडी मेकर, डबवाली, हरियाणा में छापा मारकर मॉडिफाई की गई 5 जीपों को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज द्वारा उक्त नवीन कुमार और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला नंबर 11 दिनांक 07/04/2025 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए, 13(1)(ए) सहित 13(2) और बी.एन.एस. की धारा 318(4), 336(2), 338, 336(4), 340(2), 61 के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को भी इस मामले में नामजद करके गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Watch on Daily Samvad