Skip to content

Punjab News: पंजाब में रहस्यमयी परिस्थितियों में युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Punjab News: पंजाब में रहस्यमयी परिस्थितियों में युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर के छेहरटा थाना अंतर्गत आजाद रोड रेगरपुरा इलाके से एक 26 वर्षीय लड़की के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता लड़की की पहचान सोनाली के रूप में हुई है।

सैलून में काम करती है सोनाली

बताया जा रहा है कि सोनाली एक सैलून में काम करती है और उसका सैलून छेहरटा बाजार में है। परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनाली 16 अप्रैल शाम करीब साढ़े 7 बजे सोनाली छेहरटा बाजार स्थित अपने सैलून से घर लौट रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची।

इसके बाद जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोनाली छेहरटा चौक की तरफ जाती हुई दिखाई दी, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad