Skip to content

Punjab News: शहर में AAP और कांग्रेसियों में खूनी झड़प, एक का सिर फटा, जमकर हंगामा

Punjab News: शहर में AAP और कांग्रेसियों में खूनी झड़प, एक का सिर फटा, जमकर हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर है। लुधियाना (Ludhiana) में उप-चुनाव (Ludhiana By Election) के ऐलान से पहले ही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेसी (Congress) कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है। यहां बीआरएस नगर (BRS Nagar) में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मामला इतना बढ़ गया कि आप (AAP) वर्कर के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उसका सिर फट गया। घायल आप वर्कर ने घटना की सूचना तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस और उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को दी।

SANJEEV ARORA
SANJEEV ARORA

वोटों की वेरिफिकेशन करते समय अटैक

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक उप-प्रधान अनिश खान ने कहा कि वह बीआरएस नगर का रहने वाला हूं। वोटों की वेरिफिकेशन कर रहे थे कि किसकी वोट बनी है या किसकी वोट कटी है क्योंकि निगम चुनाव में काफी वोट लोगों की कट गई थी। लोगों की वोट का ही डेटा इक्ट्ठा कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां गाड़ी में गाड़ी टकराने के बहाने से बहसबाजी करने लगे।

कांग्रेसियों ने किया हमला

अनिश ने कहा कि मैंने उसने कहा भी कि यदि आपकी गाड़ी कही से टूटी है तो मैं ठीक करवाता हूं लेकिन तभी कुछ लोगों ने मेरे सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने वाले कांग्रेस वर्कर है। हमला करने वाले 8 से 9 लोग थे। हमारे नेता संजीव अरोड़ा ने हमें समझाया हुआ है कि किसी का नाम लेकर कोई कमेंट नहीं करना।

चुनाव शांतिपूर्वक लड़ने है। लेकिन विरोधी बौखलाए हुए है जो इस तरह से आप वर्करों पर हमले करवा रहे है। आज सिविल अस्पताल में मैडिकल करवा पुलिस को सूचित किया जाएगा। हमलावरों पर बनती कार्रवाई करवाई जाएगी।

Watch on Daily Samvad