Skip to content

Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह के साथी ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, जानें कारण

Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह के साथी ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, जानें कारण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के सहयोगी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके ने बठिंडा सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के अनुसार, बाजेके को हाल ही में असम के डिब्रूगढ़ जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह भूख हड़ताल पर हैं। जानकारी मुताबिक बठिंडा जेल में बंद बाजेके ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने बाथरूम में गुप्त कैमरे लगा दिए हैं और उनकी निजता का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके साथ उसे गुरु घर में जाने की भी इजाजत नहीं है। इस संबंध में बाजेके ने एक ऑडियो संदेश जारी कर जेल प्रशासन पर धमकाने का आरोप लगाया है।

Watch on Daily Samvad