Skip to content

Punjab News: 10,000 रुपए की रिश्वत लेता PSPCL का लाइनमैन रंगे हाथों काबू

Punjab News: 10,000 रुपए की रिश्वत लेता PSPCL का लाइनमैन रंगे हाथों काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पटियाला में पी.एस.पी.सी.एल. के उत्तरी डिवीजन में तैनात पंजाब स्टेट पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (PSPCL) के लाइनमैन और गांव झिल, जिला पटियाला के निवासी जसवीर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारी को पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त मुजजिम जसवीर सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के घर में नया घरेलू बिजली मीटर लगाने के बदले रिश्वत की मांग करने के उपरांत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच की।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

प्रवक्ता ने बताया कि उसकी शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो के कर्मचारियों ने उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के बारे में जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad