Skip to content

Punjab News: पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी, युवकों ने जवान पर किया जानलेवा हमला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पंजाब से बड़ी वारदात सामने आई। दरअसल, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी ( Sultanpur Lodhi ) के गांव शेरपुर सद्दा में सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां एक होमगार्ड जवान व उसके भाई पर उसी गांव के कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन होमगार्ड जवान गुरदयाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी शेरपुर सद्धा ने बताया कि उसका भाई चरणजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह ड्राइवर का काम करता है और सवारियों को छोड़कर गांव लौट रहा था। [caption id="attachment_3530" align="aligncenter" width="800"] fight[/caption]

तेजधार हथियारों से हमला किया

जब वह गांव में पहुंचा तो गांव के ही 4-5 युवकों ने लूटपाट की नीयत से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। होमगार्ड ने बताया कि जब उसे इस बारे में पता चला तो वह अपने भाई को बचाने गया तो उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद गांववासियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए। उधर, पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Watch on Daily Samvad