Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाक-ISI से संबंधित गुर्गे को गिरफ्तार करके संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाक-ISI से संबंधित गुर्गे को गिरफ्तार करके संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंसी से संबंधित एक गुर्गे को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार करके प्रदेश में संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिम की पहचान जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी गांव बरौली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान समय में लुधियाना में रह रहा था।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

आरोपी हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को विदेश आधारित व्यक्ति सहिलाम, जो पाक-आईएसआई एजेंसी के लिए काम करता है, और उसके चचेरे भाई जयवीर त्यागी द्वारा प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकवादी हमलों के जरिए सरकारी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रचने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

सूचना से यह भी खुलासा हुआ कि जयवीर त्यागी ने अमृतसर के क्षेत्र से हैंड ग्रेनेड की खेप भी प्राप्त की है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अमृतसर के तारां वाला पुल के पास अपने अन्य साथियों की प्रतिक्षा कर रहा था। उनके अनुसार, इस पुख्ता सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक खुफिया कार्रवाई के तहत आरोपी जयवीर त्यागी को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर लिया।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

जांच जारी

डीजीपी ने कहा कि अन्य जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जयवीर पिछले 14-15 वर्षों से लुधियाना में रह रहा था और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए सहिलाम के संपर्क में था। जांच से यह खुलासा भी हुआ है कि सहिलाम के निर्देशों पर ही आरोपी जयवीर ने ग्रेनेड प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए अन्य जांच जारी है।

इस संबंध में, आर्म्स एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराएं 3, 4 और 5, और बीएनएस की धारा 61(2) और 111 के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है।

Watch on Daily Samvad