Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब (Punjab) से सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन के गांव कोट मोहम्मद खान गांव में पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्री गोइंदवाल साहिब थाना इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़े की शिकायत मिलने पर वे पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे थे।

20 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस का एक और मुलाजिम घायल हो गया। पुलिस ने सरपंच कुलदीप समेत 20 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार श्री गोइंदवाल साहिब थाने के अंतर्गत गांव कोट मोहम्मद खान में पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा था।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समय दिया। बुधवार देर रात जब दोनों पक्षों में फिर से झड़प हुई तो पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। इस बीच, श्री गोइंदवाल साहिब थाने के सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव कोट मोहम्मद खान पहुंचे।

दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की कोशिश करते समय कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच, सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद जब तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Watch on Daily Samvad