Skip to content

Punjab News: पंजाब में बंदूक की नोक पर लूटपाट, मामले की जांच जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना ( Ludhiana ) से लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना शहर में गन प्वाइंट (Gun Point) पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली के मुताबिक, थाना जीवन नगर के पास 6 बाइक सवार बदमाशों ने एक होलसेल किराना व्यापारी को लूट का शिकार बनाया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के अनुसार 6 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने आते ही कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान बदमाशों ने कैश बॉक्स से 4 से 5 हजार रुपए लूट लिए।

गोली मारने की धमकी दी

इस दौरान गनीमत रही कि किराना व्यापारी नितिन कैश बॉक्स से थोड़ी दूरी पर था। बताया जा रहा है कि, जब व्यापारी ने बदमाशों को धमकाया तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दे दी। दुकानदार ने बताया कि, इस दौरान बदमाश जल्दबाजी में थे नहीं तो करीब 70 हजार रुपये लूट लिए जाते। घटना गत रात 9 बजे की है जब व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 5 से 6 बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। लुटेरे 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। इस दौरान उनके चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों के पास पिस्तौल सहित तेजधार हथियार भी थे। घटना के सूचना तुरंत जीवन नगर पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी को कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Watch on Daily Samvad