Skip to content

Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर के भरोसे के बाद यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा हड़ताल स्थगित

Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर के भरोसे के बाद यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा हड़ताल स्थगित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज पंजाब रोडवेज़ पनबस/पी.आर.टी.सी. के कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की यूनियनों को भरोसा दिलाया कि पंजाब रोडवेज़ पनबस/पी.आर.टी.सी. में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं कानून अनुसार पक्का करने, वेतन में समानता लाने और उनकी सैलरी में बनती वृद्धि को लागू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस मुलाकात के बाद पंजाब रोडवेज़ पनबस/पी.आर.टी.सी. के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियनों के प्रतिनिधियों ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक घोषित हड़ताल (Strike) को स्थगित कर दिया है।

Laljit Singh Bhullar
Laljit Singh Bhullar

वेतन वृद्धि से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएंगा

आज यहां सचिवालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए भुल्लर ने बताया कि कॉन्ट्रैक्चुअल और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत पक्का करने, वेतन में समानता और वेतन वृद्धि से जुड़े मुद्दों का समाधान भी समाबद्ध तरीके से हल किया जाएंगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इन मुद्दों को हल करने के लिए वह अगले सप्ताह व्यक्तिगत रूप से एडवोकेट जनरल और वित्त मंत्री के समक्ष यह मामला उठाएंगे।

दिए ये निर्देश

इसी तरह, ठेकेदारों द्वारा ई.पी.एफ. और ई.एस.आई की बनती राशि को संबंधित विभागों में जमा कराने में हो रही देरी के मुद्दे को जल्द हल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि भविष्य में ठेकेदार किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, जिससे कर्मचारियों को वेतन आदि लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी तेजी से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग की भलाई यकीनी बना रही है।

Watch on Daily Samvad