Skip to content

Punjab News: एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हुआ ये नेता, AAP की थी ज्वाइन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक एक बार फिर कांग्रेस में वापिस लौट आए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक दलवीर गोल्डी घर लौट आए हैं। आज उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस की बागडोर संभाल ली है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इस अवसर पर राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा भी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव के दौरान छोड़ दी थी कांग्रेस पार्टी

यहां हम आपको बता दें कि दलवीर गोल्डी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे लेकिन आज वह फिर एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Watch on Daily Samvad