Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने किया बेहाल, अप्रैल में ही 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: बीते दिनों से पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य में तापमान 41.9 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आज 17 जिलों के कुछ हिस्सों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी तापमान 2 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री पहुंच गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

ऐसी स्थिति में लोगों को सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। घर से तभी बाहर निकलना चाहिए जब कोई विशेष कार्य करना हो। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम गर्म रहेगा।

लू चलने की संभावना

इस दौरान मुख्य रूप से कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मनसा, पटियाला और संगरूर में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है। 8, 9 और 10 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी। जबकि 10 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

Watch on Daily Samvad