UP Board Result: यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। UP Board Result:
यूपी बोर्ड (
UP Board
) का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 % के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी के 96.80% अंक हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट
upmsp.edu.in
पर रिजल्ट देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहली बार छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं।