Skip to content

US Shooting: अमेरिका के कालेज में अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर 1 की मौत, कई घायल

US Shooting: अमेरिका के कालेज में अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर 1 की मौत, कई घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, एलिजाबेथ सिटी (यूएसए)। US Shooting: अमेरिका (America) से बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका (US) के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) स्थित कॉलेज में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, 6 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई और कॉलेज को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह घटना एलिजाबेथ सिटी (Elizabeth City) के विश्वविद्यालय की है। जहां यार्ड फेस्ट के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी में भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। [caption id="attachment_4279" align="aligncenter" width="800"] Firing In Punjab Firing In Punjab[/caption]

फेस्ट के आखिरी दिन गोलीबारी

दरअसल नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी (University of North Carolina) के परिसर में यार्ड फेस्ट चल रहा था। ब्लैक यूनिवर्सिटी में आयोजित यह फेस्ट हफ्ते भर चलता है। हालांकि, फेस्ट के आखिरी दिन ही यहां गोलीबारी की घटना देखने को मिली। इस गोलीबारी में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

1 की मौत 6 घायल

मृतक यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था। अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित किया है। गोलीबारी से 3 छात्र समेत 4 लोग भी घायल हुए हैं। इसी कड़ी में भगदड़ के दौरान 2 अन्य छात्रों को भी चोटें आईं हैं। [caption id="attachment_23613" align="aligncenter" width="800"] America News: America News[/caption]

यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?

यूनिवर्सिटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया -सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसी की जान को खतरा नहीं है। इस अमानवीय घटना से हम बेहद दुखी हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोलिंग बढ़ाई

घटना के कुछ समय बाद यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन हटाकर परिसर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इस विद्यालय का मुख्य परिसर अभी भी बंद है। वर्जीनिया से 80 किलोमीटर की दूर पर स्थित इस विश्वविद्यालय में 2,300 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=e1o3LUpSSfI&t=24s

Watch on Daily Samvad