Skip to content

Weather Update: पंजाब में गर्मी बढ़ी, लू जैसे हालात बने, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब (Punjab) में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। आंधी और बारिश के कारण तामपान में गिरावट आई थी, लेकिन गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में कल शाम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Weather Update
Weather Update

अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक

पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर और भी तेज हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में तापमान

  • लुधियाना: 37.8°C (सामान्य से 1.6°C अधिक)
  • अमृतसर: 37.0°C (सामान्य से 1.7°C अधिक)
  • पठानकोट: 38.6°C
  • फतेहगढ़ साहिब: 37.4°C
Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

23 अप्रैल को पंजाब के पड़ोसी राज्यों हरियाणा व राजस्थान में लू का यलो अलर्ट है। हालांकि पंजाब के लिए अलर्ट अभी जारी नहीं किया गया, लेकिन इसका हल्की प्रभाव पंजाब के जिलों में भी देखने को मिलेगा।

Watch on Daily Samvad