डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 28 May 2025: आज 28 मई 2025 की तारीख है, दिन है बुधवार। आज यानी 28 मई बुधवार
(Wednesday)
के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन चंद्र दर्शन भी किया जाएगा। जब चंद्रमा का दर्शन पहली बार अमावस्या के बाद दिखते हैं, तो उसे ‘चंद्र दर्शन’ कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
ज्योतिषियों के अनुसार मान्यता है कि चंद्र दर्शन का दिन बहुत शुभ और फलदायी होता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थित में हो, उन्हें चंद्र दर्शन जरूर करना चाहिए। इस बार ‘चंद्र दर्शन’ ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर 28 मई बुधवार को किया जाएगा।
[caption id="attachment_13999" align="aligncenter" width="800"]
Lord Ganesh[/caption]
गणेश जी की करें पूजा
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 29 मई को प्रात: 01:54 बजे तक रहेगी। आज बुद्धि और व्यापार के कारक बुध देव का दिन है। यदि बुध के कारण कोई परेशानी हो रही है, तो गणेश जी की पूजा करें।
ऋण के संकट से जूझ रहे हैं, तो गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से साथ ऋणहर्ता गणेश जी का पाठ करें। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 28 May 2025) पंचांग।
[caption id="attachment_45194" align="aligncenter" width="800"]
Lord Ganesh[/caption]
आज का पंचांग (Panchang 28 May 2025)
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- चतुर्दशी दोपहर 12:11 बजे तक, फिर अमावस्या
संवत् - 2082
नक्षत्र - मृगशिरा
योग - धृति शाम 07:09 बजे तक
करण - बलव दोपहर 03:25 बजे तक, कौलव प्रात: 01:54 बजे तक, 29 मई
वार - सोमवार
ऋतु - ग्रीष्म
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 12 मिनट पर
चंद्रोदय- सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर
चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 59 मिनट पर
[caption id="attachment_36512" align="aligncenter" width="800"]
Lord Ganesh[/caption]
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 12:19 बजे से दोपहर 02:02 बजे तक
गुलिक काल - प्रात: 10:35 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
यमगंडा - प्रात: 07:08 बजे से दोपहर प्रात: 08:52 बजे तक