Skip to content

BJP Expelled 2 MLAs: भाजपा का दो विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कर्नाटक। BJP Expelled 2 MLAs: भाजपा ( BJP ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने कर्नाटक (Karnataka) में अपनी अनुशासन नीति को सख्ती से लागू करते हुए दो विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये दोनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे।

अनुशासन का उल्लंघन करने के चलते कार्रवाई

निष्कासित किए गए विधायकों में यशवंतपुर से एसटी सोमशेखर और येल्लापुर से ए शिवराम हेब्बार शामिल हैं। ए शिवराम हेब्बार को एक औपचारिक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया है कि बार-बार पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने के चलते उन्हें यह सजा दी गई है। पत्र में लिखा है कि समिति ने 25 मार्च 2025 को भेजे गए कारण बताओ नोटिस के जवाब पर विचार किया और पाया कि विधायक द्वारा पार्टी की मर्यादाओं का कई बार उल्लंघन किया गया। इसके आधार पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।