डेली संवाद, कनाडा। Canada News:
पंजाब (Punjab) के युवा ने कनाडा (
Canada
) में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंजाब के युवक ने कैनेडियन सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर शहर के वार्ड 5 के युवक विशाल राणा ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए कैनेडियन सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पंजाब व पूरे कनाडा में गढ़शंकर का नाम रोशन कर सराहनीय उपलब्धि हासिल की है।
2018 में गया था कनाडा
पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा 2018 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और उसने ब्रैम्पटन के हंबर कॉलेज से वायरलेस संचार में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की।
[caption id="attachment_4068" align="alignnone" width="800"]
Canada News[/caption]
अन्य आवश्यक मानदंडों को पूरा करने के बाद, हाल ही में उन्हें कनाडाई सेना में कमीशन प्राप्त हुआ, जहां उन्हें लेफ्टिनेंट का पद दिया गया। विशाल राणा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।