Skip to content

Canada Study Visa Rules: कनाडा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेज ट्रांसफर के नियम बदले, पंजाबी छात्रों के लिए कितना नुकसान, कितना फायदेमंद?

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कनाडा। Canada Study Visa Rules: कनाडा (Canada) और अमेरिका (America) में मचे बवाल के बाद भारतीय छात्रों (Indian Student in Canada) में बेचैनी है। कनाडा (Canada) अपने यहां बाहरी छात्रों के लिए आए दिन नियम बदल रहा है। कनाडा में पढ़ने (Study in Canada) वाले विदेशी छात्रों के लिए कॉलेज ट्रांसफर का नियम बदल चुका है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर नए नियम के तहत 1 मई, 2025 से अगर आप अपना कॉलेज या यूनिवर्सिटी बदलना चाहते हैं, तो आपको एक नया स्टडी परमिट लेना होगा। पहले स्टूडेंट्स को सिर्फ 'इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा' (IRCC) में अपना रिकॉर्ड अपडेट कर कॉलेज बदल सकते थे। [caption id="attachment_21457" align="aligncenter" width="800"] PR In Canada PR In Canada[/caption]

पहले Canada में कॉलेज ट्रांसफर कर सकते थे

हालांकि, अब उनके लिए ऐसा करना मुश्किल हो चुका है, क्योंकि बिना नए स्टडी परमिट के पढ़ाई जारी नहीं की जा सकती है। CIC की रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम को 8 नवंबर, 2024 को ही लेकर आया गया था, लेकिन 30 अप्रैल 2025 तक छात्र पुराने नियम के तहत कॉलेज ट्रांसफर कर सकते थे। हालांकि, अब नए नियम लागू हो चुके हैं और इसके तहत जब तक किसी छात्र का स्टडी परमिट एक्सटेंशन का एप्लिकेशन मंजूर नहीं किया जाता है, तब तक वह नए कॉलेज में जाकर पढ़ाई नहीं कर सकता है। अगर कोई छात्र एप्लिकेशन मंजूर हुए बिना ही पढ़ाई शुरू कर देता है, तो इसे स्टडी परमिट के नियम के खिलाफ माना जाएगा। [caption id="attachment_5628" align="aligncenter" width="1200"] Canada News Canada News[/caption]

Canada में नए स्टडी परमिट की जरूरत क्यों?

IRCC ने कुछ खास स्थितियां बताई हैं, जिनमें छात्रों को नए स्टडी परमिट की जरूरत पड़ेगी। जैसे कि अगर कोई छात्र पोस्ट-सेकेंडरी लेवल पर कॉलेज बदल रहा है, या फिर सेकेंडरी स्कूल से पोस्ट-सेकेंडरी कॉलेज में जा रहा है, तो उसको नया परमिट लेना होगा। लेकिन अगर छात्र एक ही कॉलेज में अपना कोर्स बदल रहा है या फिर प्राइमरी और सेकेंडरी लेवल पर स्कूल बदल रहा है तो उसको नया परमिट लेने की जरूरत नहीं है। हां, अगर उसके पुराने परमिट में कोई खास नियम लिखे हैं, तो बात अलग है।

Canada में नियमों का पालन करना होगा

सीआईसी न्यूज़ की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ मामलों में छूट मिल सकती है। मान लीजिए कि किसी छात्र का कॉलेज बंद हो गया या उसका कोर्स रद्द हो गया या फिर उसके कॉलेज को सरकार ने मान्यता देना बंद कर दिया, तो वह नए कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर सकता है। भले ही उसका परमिट एक्सटेंशन का एप्लिकेशन अभी प्रोसेस हो रहा हो। लेकिन उसको कनाडा में ही रहना होगा और अपने पुराने परमिट के नियमों का पालन करना होगा।

Watch on Daily Samvad