China Cycle Show: फिको प्रतिनिधिमंडल को चीन साइकिल शो 2025 के लिए किया गया रवाना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना। China Cycle Show:
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (
FICO
) के 38 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चीन के शंघाई में आयोजित होने वाले चाइना साइकिल शो 2025 के लिए रवाना किया गया है। यह आयोजन वैश्विक साइकिलिंग उद्योग में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अवसरों और सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
प्रतिनिधिमंडल को विश्वकर्मा फाउंडेशन इंटरनेशनल के चेयरमैन और एम.एस. भोगल एन संस के सीएमडी अवतार सिंह भोगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरमीत सिंह कुलार (प्रधान, फिको), मनजिंदर सिंह सचदेवा (महासचिव, फिको) के नेतृत्व में हरपाल सिंह भम्बर (प्रमुख, फिको साइकिल डिवीजन) प्रतिनिधिमंडल के लीडर होंगे, और राजेश सेठ (कार्यकारी निदेशक, नीलम साइकिल्स) प्रतिनिधिमंडल के उप लीडर होंगे, जो वैश्विक साइकिलिंग उद्योग में नए व्यावसायिक अवसरों की खोज करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।