Skip to content

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें देश में सोने-चांदी की नई कीमतें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज मंगलवार को कमजोरी दर्ज की जा रही है। कीमतें सुधर रही हैं। 20 मई को सर्राफा बाजार में सोने ( Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, अमेरिकी आर्थिक विकास पर मूडीज की रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखा जा रहा है। यही कारण है कि भारत में सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक कीमतें गिर रही हैं। खरीदारों को पहले की तुलना में कम कीमत पर सोना मिल रहा है। हैदराबाद में सोने और चांदी की कीमतें अपडेट कर दी गई हैं। मंगलवार को हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,502 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,710 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,127 रुपये प्रति ग्राम है। आज चांदी का भाव 108 रुपए प्रति ग्राम और 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। आज चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत रु9,566 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत रु8,770 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत रु7,176 प्रति ग्राम है। दिल्ली - आज 24 कैरेट सोने का भाव रु9,517 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव रु8,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव रु7,139 प्रति ग्राम है।

Watch on Daily Samvad