डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार ने एक बार फिर पंजाब (Punjab) में सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने 12 मई को छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, सरकार की तरफ से राज्य में सोमवार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
कर्मचारी साल में दो ऐच्छिक छुट्टियां ले सकते
सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कर्मचारी साल में दो ऐच्छिक छुट्टियां ले सकते हैं। यहां स्पष्ट कर देना ज़रूरी है कि 12 मई को राज्य में गजटेड अवकाश नहीं है, बल्कि यह एक ऐच्छिक छुट्टी है। इस कारण स्कूल, कॉलेज और व्यापारिक संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।








