Skip to content

Hospital Timing Changed: मरीजों के लिए अहम खबर, अस्पतालों के समय में हुआ बड़ा बदलाव

Hospital Timing Changed: मरीजों के लिए अहम खबर, अस्पतालों के समय में हुआ बड़ा बदलाव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Hospital Timing Changed: अस्पतालों के समय को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ( Health Department ) ने अस्पतालों के समय में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई से 23 जुलाई तक सेक्टर-32 में सुबह 7 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन, ओ.पी.डी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर 32 और साउथ कैंपस, सेक्टर 48 शामिल हैं।

आपातकालीन स्थिति में कोई बदलाव नहीं

इसके साथ ही ब्लड कलेक्शन केंद्र का समय प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जी.एम.सी.एच.-48 में ओ.पी.डी. का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक, ब्लड कलेक्शन सेंटर प्रातः 9 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं आपातकालीन स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Watch on Daily Samvad