Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में निहंगों का पुलिस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, जाने वजह

Jalandhar News: जालंधर में निहंगों का पुलिस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब ( Punjab ) के जिला जालंधर ( Jalandhar ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में SSP ऑफिस के बाहर निहंगों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में निहंग समूहों ने एसएसपी जालंधर ग्रामीण पुलिस के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आज एक निहंग समूह एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से मिलने पहुंचा था। निहंगों ने आरोप लगाया कि जब वे एसएसपी से मिलने जा रहे थे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जब धरना शुरू हुआ तो उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहीं निहंग सिंह ने कहा- हमारे जत्थेदार बाबा हरि सिंह के साथ एसएसपी से मिलने के लिए आए थे।

गरीब परिवार की मदद के लिए पहुंचे थे एसएसपी ऑफिस

क्योंकि उनके एरिया के सरपंच के खिलाफ उन्होंने शिकायत देनी थी। पहले भी उक्त सरपंच के खिलाफ कई एफआईआर हैं। हमारे जत्थेदार एक गरीब परिवार की मदद के लिए आए थे। जिसके बाद वहीं मौके पर क्षेत्र के एसएचओ रविंदर कुमार पहुंचे और उन्होंने निहंग जत्थेबंदियों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करवाया।

Watch on Daily Samvad