Skip to content

Jobs In USA: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने जारी किया नया आदेश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। Jobs In USA: अमेरिका ( America ) जाने वाले और वहां रहकर पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक ट्रंप सरकार द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसने एक बार फिर छात्रों की चिंता को बढ़ा दिया है। नए आदेशों के आधार पर अगर आपको 90 दिन में अमेरिका में नौकरी नहीं मिलती है तो आपको देश छोड़ना पड़ सकता है।

SEVIS रिकॉर्ड होगा रद्द

दरअसल यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम एंफोर्समेंट (ICE) ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) वीजा पर मौजूद विदेशी छात्रों को चेतावनी दी है। ICE ने छात्रों से कहा है कि OPT शुरू होने के 90 दिनों के अंदर अपनी नौकरी की जानकारी नहीं देते हैं, तो उनका SEVIS रिकॉर्ड रद्द हो सकता है। [caption id="attachment_23613" align="alignnone" width="800"] Jobs In USA Jobs In USA[/caption] बता दे कि स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर इंफोर्मेशन सिस्टम (SEVIS) रिकॉर्ड रद्द होने का मतलब है कि उन्हें देश से डिपोर्ट किया जा सकता है। अमेरिका में पढ़ने वाले छात्रों को डिग्री मिलने के बाद देश में रुककर जॉब करने की इजाजत होती है। इसके लिए उन्हें ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) वीजा मिलता है, जो उन्हें 12 महीने तक देश में रहने की इजाजत देता है। अगर उन्होंने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) की पढ़ाई की है, तो फिर उन्हें 3 साल तक के लिए OPT वीजा मिलता है।

Watch on Daily Samvad